फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hot tea fell on sleeping passengers in Gorakhpur-Panvel Express two died in stampede three passengers got burn

ट्रेन में मचा तांडव: सो रहे यात्रियों पर गिरी गर्म चाय, भगदड़ में दो की मौत; तीन यात्री झुलसे

Fri, 26 Jul 2024 09:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Jul 2024 09:35 PM IST
सार

 ट्रेन झांसी से बीना स्टेशन के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान जनरल कोच में चाय बेचने वाला एक अवैध वेंडर चढ़ गया। यहां जैसे ही उसने अपना चाय का थर्मस खोला तो पूरी चाय फर्श पर सो रहे गोंडा के विश्वनाथ (27), पुण के मनीष (25) और गोरखपुर निवासी दीपक (32) पर गिर गई। 
 

विज्ञापन
Hot tea fell on sleeping passengers in Gorakhpur-Panvel Express two died in stampede three passengers got burn
ट्रेन में चाय गिरने से दो की मौत - फोटो : एएनआई

विस्तार

पुणे जा रही 5029 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में अवैध वेंडर की लापरवाही से गर्म चाय गिरने से तीन यात्री झुलस गए। इसके बाद मची भगदड़ में दो यात्रियों की चलती ट्रेन से गिरने की वजह से मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार की सुबह सात बजे की बताई जा रही है। ट्रेन झांसी से बीना स्टेशन के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान जनरल कोच में चाय बेचने वाला एक अवैध वेंडर चढ़ गया। यहां जैसे ही उसने अपना चाय का थर्मस खोला तो पूरी चाय फर्श पर सो रहे गोंडा के विश्वनाथ (27), पुण के मनीष (25) और गोरखपुर निवासी दीपक (32) पर गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म चाय गिरने से तीनों बुरी तरह झुलस गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोच में अफरा-तफरी मची तो गेट पर बैठे दो यात्री जसवंत और ज्ञान सिंह चलती ट्रेन से गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए यात्रियों ने वेंडर को पकड़ लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed