फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Honorarium of three Anganwadi workers stopped, clarification sought

Jhansi News: तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रोका मानदेय, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 17 Apr 2024 04:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Honorarium of three Anganwadi workers stopped, clarification sought
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने तीनों का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

बीमारियों की रोकथाम के लिए एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ के ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधियों व आशाओं के साथ डोर-टू-डोर भ्रमण करना था। बीमारियों की रोकथाम के साथ कुपोषण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना था। जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह ने ब्लॉक मड़ावरा क्षेत्र में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के क्षेत्र का निरीक्षण कर हकीकत जानी। डीपीओ ने पाया कि मानक अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भ्रमण नहीं किया। उन्होंने ब्लॉक मड़ावरा के सीरोन केंद्र पर तैनात सरिता व पिसनारी केंद्र पर तैनात संगीत और अर्जुन खिरिया में कार्यरत सुषमा खरे का मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed