फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Honorable people gave money, yet the power line was not laid.

Jhansi News: माननीयों ने राशि दी, फिर भी नहीं बिछी बिजली लाइन

Wed, 12 Aug 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 12 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Honorable people gave money, yet the power line was not laid.
झांसी। जनपद में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों की कार्यशैली जनप्रतिनिधियों की विकास निधि पर भारी पड़ रही है। सांसद और विधायक निधि से राशि एक वर्ष पूर्व जारी होने के बावजूद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली लाइन डालने के 23 काम अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। इनमें शहर के 15 और ग्रामीण क्षेत्रों के आठ काम शामिल हैं। ऐसे में जिन इलाकों के लोगों की मांग पर ये काम स्वीकृत हुए थे, वहां के लोगों को अब भी बिजली लाइन का इंतजार है।
विज्ञापन

सांसद और विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए निधि मिलती है। क्षेत्र की जनता की मांग और जरूरत के आधार पर इस निधि से विभिन्न कार्य स्वीकृत किए जाते हैं। इसके बाद संबंधित विभाग को राशि उपलब्ध कराई जाती है। बिजली लाइन से जुड़े मामलों में भी ऐसा ही हुआ लेकिन राशि मिलने के बावजूद बिजली कंपनी के अधिकारियों और मैदानी अमले की सुस्ती से काम आगे नहीं बढ़ सके।
विज्ञापन


केस-1 : 1.48 लाख मिले, लाइन अब तक नहीं पड़ी
नगर निगम के वार्ड नंबर 50 में खारा कुआं क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के पास सोनू कुशवाह के घर से पवन के घर तक बिजली लाइन डाली जानी थी। इसके लिए सांसद-विधायक निधि से 1.48 लाख रुपये स्वीकृत हुए। राशि मिलने के बावजूद लाइन नहीं डाली गई। विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने की ओर है लेकिन लोगों की मांग पर स्वीकृत यह काम अब भी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2 : 57 हजार की राशि, काम लंबित
शहर के वार्ड नंबर 41 स्थित राजेंद्र नगर में अग्रसेन स्कूल के पास गब्बर सिंह के मकान से शिव सेन के घर तक बिजली लाइन डाली जानी थी। इसके लिए करीब 57 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसके बावजूद लाइन डालने का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है।

केस-3 : एस्टीमेट बना, राशि मिली, लाइन का इंतजार
बड़ागांव ब्लॉक के तैदोल गांव में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली लाइन डाली जानी है। इसके लिए लागत अनुमान (एस्टीमेट) तैयार हो चुका है और राशि भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके बावजूद ग्रामीणों को बिजली लाइन मिलने का इंतजार है।

केस-4 : तीन लाख मिले, काम शुरू तक नहीं हुआ
मोंठ तहसील के कुइया गांव में प्रेम नारायण के घर से सोबरन सिंह के खेत तक बिजली लाइन डाली जानी है। इसके लिए तीन लाख रुपये की राशि मिल चुकी है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।

शिकायत मिली है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लाइन डालने के कई काम लंबित हैं, जबकि इनके लिए जनप्रतिनिधियों ने निधि भी जारी कर दी है। सभी लंबित काम इसी माह पूरे करा दिए जाएंगे।- ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता, बिजली वितरण


बिजली विभाग का रवैया ठीक नहीं है। शासन स्तर पर भी यह मामला उठाया जा चुका है। अब विद्युत विभाग के लापरवाह अफसरों को चिह्नित करके कार्रवाई कराई जाएगी। - राजीव सिंह पारीछा, बबीना विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed