{"_id":"577d5c674f1c1b446c7fa0cb","slug":"honestly-declare-income-avoid-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी से आय घोषित कीजिए, परेशानी से बचिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी से आय घोषित कीजिए, परेशानी से बचिए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आयकर विभाग ‘आय घोषणा योजना’ पर हर वर्ग को जागरूक कर रहा है, ताकि समय रहते लोग अपनी अघोषित आय की घोषणा कर कार्रवाई से बच सकें। अपनी आय ईमानदारी से घोषित करेंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
बुधवार को इस योजना पर आयकर कार्यालय में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व सर्राफा के सदस्यों के साथ विचार मंथन हुआ। संयुक्त आयकर आयुक्त मुंशी राम ने कहा कि भारत सरकार ने इस स्कीम के माध्यम से बहुत बड़ी पहल की है, जिसके तहत अर्थ व्यवस्था में अघोषित धन को उपयोगिता में लाकर देश की तरक्की करने की दिशा में लगाया जा सकेगा। अघोषित आय घोषित करने के लिए तीस सितंबर तक कार्यालय में विंडो खुली है। इस योजना का लाभ नहीं उठाया तो सरकार कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। आयकर अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनके पास कोई अघोषित आय या संपत्ति हो उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आयकर अधिकारी आदेश शर्मा ने कहा कि अघोषित आय को घोषित करने वालों के विरुद्ध विभाग कोई भी जांच नहीं करेगा।
बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी ने व्यापारियों के हित में जारी इस स्कीम का संदेश बाजार में व्यापार मंडल के सहयोग से मीटिंग करने का सुझाव दिया। महानगर संतोष साहू ने अन्य समस्याओं को रखा। इस मौके पर प्रभूदयाल साहू, सुनील नेनवाणी, जगदीश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल आदि व्यापारियों ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन आयकर अधिकारी आर एन वर्मा ने व्यक्त किया।