फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Homeopathic hospitals are not getting land in Mehrauni, Gadiyana and Lalitpur.

Jhansi News: महरौनी, गादियाना और ललितपुर में होम्योपैथिक चिकित्सालय को नहीं मिल रही जमीन

Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic hospitals are not getting land in Mehrauni, Gadiyana and Lalitpur.
- तीनों स्थानों पर 50 डिसमिल से एक एकड़ जमीन की है जरूरत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। महरौनी, गदियाना और ललितपुर मुख्यालय पर होम्योपैथिक चिकित्सालय बनाने के लिए विभाग को जमीन नहीं मिल रही है। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी ने इस संबंध में तत्कालीन डीएम को पत्र भेजा था, लेकिन जमीन उपलब्ध न होने से चिकित्सालय बनाने का प्रस्ताव अधर में लटका है।
जनपद में 24 होम्योपैथिक चिकित्सालयों में 12 अस्पताल खुद के भवन में चल रहे हैं जबकि जर्जर भवनों में चल रहे सात चिकित्सालयों के प्रस्ताव शासन में लंबित है। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रदीप त्यागी ने बताया कि इन चिकित्सालयों को बनाने के लिए 50 डिसमिल से एक एकड़ जमीन की जरूरत है इस संबंध में तत्कालीन डीएम आलोक सिंह को पत्र दिया था लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीएम से मुलाकात कर जमीन उपलब्ध करवाने का अनुरोध करेंगे। यदि जमीन मिल जाती है तो वह इसका प्रस्ताव भेज देंगे।
विज्ञापन

-------------
हर्बल गार्डन भी बनेगा
आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील होम्योपैथिक चिकित्सालयों में अब हर्बल गार्डन भी बनाया जाएगा। विभाग नए भवनों के साथ इसके लिए भी जमीन सुरक्षित करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
जिला मुख्यालय पर न अपना भवन और न कार्यालय
जिला मुख्यालय पर अरसे से होम्योपैथिक चिकित्सालय व कार्यालय स्वास्थ्य विभाग के भवन में चल रहा है। जिला अस्पताल के एक कमरे में जहां चिकित्सालय चलाया जा रहा। वहीं, सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित पुराने भवन में कार्यालय चलाया जा रहा यह भवन बेहद जर्जर हालात में है। बरसात में पानी टपकने के साथ ही परिसर में जलभराव होने से बरामदे में रखी दवाओं के गत्ते भी भीग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed