फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Homeguard online attendence

नवंबर से ऑनलाइन लगेगी होमगार्डों की हाजिरी

Tue, 20 Oct 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Homeguard online attendence
झांसी। अब होमगार्डों की ड्यूटी में हेराफेरी नहीं चल सकेगी। जिले में नवंबर से सभी होमगार्डों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। साथ ही, मोबाइल एप भी उपयोग में लाया जाएगा। ऐसे में तैनाती स्थल से ही लोकेशन के बारे में भी सही जानकरी मिल सकेगी। व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 1130 होमगार्ड जवान कार्यरत हैं। इन सभी की थानों से लेकर चौराहों, कार्यालय व अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाती है। बीते दिनों होमगार्ड ड्यूटी में घोटाला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में जांच के दौरान सभी की ड्यूटी ऑनलाइन करने की कवायद शुरू कर दी गई थी। कई जिलों में इस मस्टररोल को ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में भी होमगार्डों की ड्यूटी ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मस्टर रोल पर हाजिरी के अलावा लोकेशन पर आधारित हाजिरी ऑनलाइन होगी। इसके लिए मोबाइल एप, बायोमेट्रिक उपस्थिति आदि विकल्प का प्रयोग किया जाएगा। नवंबर माह के अंदर इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी ऐसे लगती है ड्यूटी
जिला कमाडेंट कार्यालय में ड्यूटी की मूल प्रति जमा की जाती है। कमांडेंट ड्यूटी का आवंटन करते हैं। लेकिन उनके पास इस बात का लेखा जोखा नहीं रहता है कि जवान ड्यूटी पर गया है या नहीं। ऐसे में इस कमजोर व्यवस्था का लाभ उठाकर गड़बड़ी कर दी जाती है। ड्यूटी पर जाने वाले होमगार्डो की थानों की जीडी में ड्यूटी के पहले दिन की एंट्री होती है। उसके बाद कब तक ड्यूटी की, कहां-कहां ड्यूटी की, इसका कोई हिसाब किताब नहीं होता है। अब व्यवस्था ऑनलाइन होने के बाद ड्यूटी में होने वाली गड़बड़ी दूर हो जाएगी।

यह नई व्यवस्था जल्द ही लागू होने की संभावना है। इससे ड्यूटी के बारे में सही जानकारी मिलेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होगी।
देवानंद, जिला होमगार्ड कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed