फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holika dahan and sab e barat first time together

होलिका दहन और शब - ए - बरात पहली बार एक ही रात

Wed, 17 Mar 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Holika dahan and sab e barat first time together
झांसी। इस बार 28 मार्च (रविवार) को पहली बार अनूठा संयोग बनने जा रहा हैं। रविवार की रात जहां हिंदू समुदाय के लोग होलिका दहन करेंगे, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा शब - ए - बरात का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन जगह - जगह होली जलाई जाएगी और मस्जिद, मजार व कब्रिस्तानों में इबादत होगी। मोमबत्ती व झालरों की रोशनी बिखेरी जाएगी।
विज्ञापन

होली हिंदू समुदाय के प्रमुख पर्वों में से एक है। इसका सबसे बड़ा विधान होलिका दहन माना जाता है। जो अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन अबकी बार 28 मार्च की रात को होगा। वहीं, शब - ए - बरात मुस्लिम समुदाय के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसके पंद्रह दिन बाद रमजान का पवित्र माह शुरू होता है। शब - ए - बरात पर मुस्लिम धर्मावलंबी रात में कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों के गुनाहों को माफ करने की पाक परवरदिगार से दुआ करते हैं। साथ ही कब्रिस्तानों में अगरबत्ती जलाकर सुगंध बिखेरी जाती है। मोमबत्तियों और झालरों की रोशनी से कब्रिस्तानों में रोशनी बिखेरी जाती है। इसके अलावा मजारों में फातिहा दी जाती है तथा मस्जिदों में सारी रात कुरान की तिलावत की जाती है। जबकि, इसके अगले दिन मुस्लिम रोजा रखते हैं। शब - ए - बरात पर रात भर महानगर में मुस्लिमों की चहल - पहल रहती है। पहली बार होलिका दहन और शब- ए- बरात एक ही रात मनाए जाएंगे। जबकि, इसके अगले दिन एक ओर होली खेली जाएगी और दूसरी ओर मुस्लिम परंपरानुसार मुस्लिम एक दिन का रोजा रखेंगे।
विज्ञापन

28 मार्च की रात झांसी की गंगा-जमुनी तहजीब के दर्शन होंगे। हिंदू होलिका दहन करेंगे और मुस्लिम शब - ए - बरात का त्योहार मनाएंगे। सभी अपनी-अपनी परंपराओं का आपसी सौहार्द के साथ निर्वहन करेंगे। इससे पहले भी गणेश प्रतिमाओं व ताजियों का विसर्जन एक ही दिन सौहार्द के साथ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आचार्य हरिओम पाठक, महानगर धर्माचार्य
शब - ए - बरात अपने पुरखों को याद करने का खास पर्व होता है। इस बार ये पर्व 28 मार्च को है। इसके अगले दिन परंपरानुसार एक दिन का रोजा रखा जाता है। दोनों ही समुदाय आपसी सौहार्द के साथ अपने-अपने त्योहार पूरी शिद्दत के साथ मनाएंगे।
- मुफ्ती साबिर कास्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed