फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   History-sheeter set fire to his life after dispute with wife

पत्नी के साथ विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर ने आग लगाकर दी जान

Wed, 08 Dec 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter set fire to his life after dispute with wife
झांसी। थाना प्रेमनगर के नगरा इलाके के प्रतापपुरा मोहल्ला निवासी मनोज शर्मा (45) उर्फ चपटा पुत्र आशाराम ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेला और आग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। मनोज प्रेमनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक करीब 15 साल पहले मनोज ने खुशीपुरा निवासी ममता से प्रेम विवाह किया था। ममता के पहले पति राजकुमार की मौत हो चुकी थी। मनोज से ममता को एक बेटा सूरज (12) एवं बेटी रोशनी (13) है जबकि पहले पति राजकुमार से शालिनी (21) एवं यशी (19) है। विवाह के कुछ समय बाद तक दोनों के बीच सब कुछ सही चलता रहा लेकिन, बाद में मनोज को ममता के रहन-सहन का तरीका खटकने लगा। मनोज के टोकने पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी। कुछ दिनों पहले ममता ने मनोज पर शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप में पुलिस में शिकायत भी की थी। वहीं, मनोज भी दो दिन पहले अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता करा दिया। परिवार के लोगों ने भी दोनों के कमरे अलग-अलग कर दिए थे।
विज्ञापन

पत्नी ममता का कहना है कि वह मंगलवार सुबह अपनी बेटी यशी के साथ काम पर गई थी। करीब साढ़े दस बजे मनोज अपने कमरे में अकेला था। उसी दौरान उसने कमरा बंद करके अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कमरे के भीतर से धुआं उठता देख सूरज ने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी भी वहां आ गए। जब तक दरवाजा तोड़ा गया मनोज काफी झुलस चुका था। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए महारानी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां थोड़ी देर के बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक मनोज प्रेमनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed