फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hindi sahitya bharti two days progrrame

वह दिन दूर नहीं जब हिंदी की धारा पूरे विश्व में बहेगी: अजय भट्ट

Mon, 29 Aug 2022 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hindi sahitya bharti two days progrrame
झांसी। हिंदी साहित्य भारती की दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बैठक का रविवार को दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हिंदी गंगा की तरह पूरे विश्व में धारा बनकर बहेगी। इस दौरान साहित्यिक सेवाओं के लिए विभूतियों का सम्मान हुआ। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इस आयोजन के जरिये हिंदी की विभूतियों को एक मंच पर लाने का काम किया गया है। यह क्रम सतत रूप से चलता रहना चाहिए। इस दौरान हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय उपाध्यक्ष डा. बुद्धिनाथ मिश्र, डा. नरेश मिश्र व डा. करुणाशंकर उपाध्याय को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से भारत सरकार से मांग की गई कि संविधान में संशोधन कर हिंदी को राजभाषा के स्थान पर राष्ट्रभाषा बनाया जाए।
विज्ञापन

आयोजन के विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल डा. शेखर दत्त, गुजरात साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डा. विष्णु पंडया, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुशील चतुर्वेदी, हिंदी साहित्य भारती के मॉरीशस के अध्यक्ष डा. हेमराज सुंदर व संयुक्त अरब अमीरात के अध्यक्ष इं. भूपेंद्र कुमार रहे। अध्यक्षता संस्था के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री रवींद्र शुक्ल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधायक जवाहर राजपूत समेत डा. धन्नूलाल गौतम, जमुना कुशवाहा, प्रदीप सरावगी, डा. नीति शास्त्री, नीरज सिंह, प्रो. मुन्ना तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन कवयित्री डा. कीर्ति काले ने किया। ध्येय गीत डा. चितरंजन ने प्रस्तुत किया। आभार निशांत रविंद्र शुक्ल ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed