{"_id":"68e02fa9d2d9bc792109a3bb","slug":"high-speed-truck-collides-with-dumper-two-injured-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-107806-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेज रफ्तार ट्रक ने डंपर में मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेज रफ्तार ट्रक ने डंपर में मारी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
- कुछ देर के लिए हाईवे पर लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। शुक्रवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर मोंठ थाना इलाके के ग्राम अटरिया के पास ट्रक और डंपर में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दरम्यान सड़क का यातायात भी बाधित हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने सुचारू कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर मोंठ पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाल पाई। घटना में परिचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को आनन-फानन मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान पहचान शिवपुरी के थाना देहात के पिपरसमा निवासी नरेंद्र धाकड़ और मोनू उर्फ कैलाश धाकड़ के रूप में हुई। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क का यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।
हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ अजय श्रोतिय व कोतवाल अखिलेश द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात कर घायलों को पहुंचाने की व्यवस्था की।