फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High school-inter examinations from today, 43,600 candidates will be included

हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाएं आज से, शामिल होंगे 43,600 परीक्षार्थी

Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
High school-inter examinations from today, 43,600 candidates will be included
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। जिले के 76 परीक्षा केंद्रों पर 43,600 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे, इनमें हाईस्कूल के 22095 एवं इंटर के 21505 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षाओं को लेकर बुधवार को बोर्ड की वीडियो कांफ्रेंसिंग में तैयारियों को परखा गया और उच्चाधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सुबह व दोपहर की दो पाली में होने वाली परीक्षाओं में प्रत्येक विद्यार्थी को दो गज की दूरी पर बैठाया जाएगा। इसके साथ ही सैनिटाइजर, स्वच्छ पेयजल, पार्किंग, पंखें आदि की भी व्यवस्था सभी केंद्रों में की गई है। जिले के शिक्षा अधिकारियों ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान केंद्रों में इसकी जांच भी की। विभागीय जानकारी के अनुसार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में इस साल कक्षा दस में संस्थागत में 11799 छात्र, 10098 छात्राएं, व्यक्तिगत में 120 छात्र व 78 छात्राएं, कक्षा 12 में संस्थागत में 10805 छात्र, 9562 छात्राएं और व्यक्तिगत में 350 छात्र व छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

जिले में जीआईसी को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है, जबकि उप संकलन केंद्र दमेले इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज व आदर्श इंटर कॉलेज बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल में हिंदी एवं दोपहर की पाली में इंटर में हिंदी तथा सैन्य विज्ञान की परीक्षाएं होगी। उधर, परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय निगरानी होगी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगाह में होगी। सभी परीक्षा केंद्रों में वॉइस रिकार्डर व सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, इनके माध्यम से डीआईओएस कार्यालय का कंट्रोल रूम, एनआईएस व लखनऊ के कंट्रोल रूम में अधिकारी कंप्यूटर स्क्रीनों पर समस्त परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि को देखेंगे। उधर, परीक्षा दौरान 500 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट व कंप्यूटर की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही लाउडस्पीकर भी बंद रहेंगे। वहीं, बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक के 2700 और बेसिक के 450 शिक्षक कक्ष निरीक्षक की डयूटी करेंगे। इस बार इनकी डयूटी ऑनलाइन लगाई गई है। डयूटी को लेकर उनके विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सभी सूचना दी जा चुकी है। वहीं, परीक्षा दौरान कक्ष निरीक्षक मोबाइल नहीं रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी कड़ी नजर
झांसी। परीक्षाओं के दौरान संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर शासन - प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। जिले में सात संवेदनशील व दो अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र है। इनमें छह वित्त विहीन कॉलेज है और तीन सहायता प्राप्त विद्यालय है। वहीं, शिक्षा विभाग के पांच सचल दस्ते लगातार निरीक्षण करेंगे और पर्यवेक्षण के लिए छह जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

निर्धारित समय पर चलेगी बसें
झांसी। किसी भी विद्यार्थी को आवागमन में कोई परेशानी न आए, इसके लिए रोडवेज की सभी बसें निर्धारित समय पर चलेंगी। जिले में कई विद्यार्थियों के सेंटर ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में हैं, ऐसे में ग्रामीण रूट की बसों के समय से संचालन पर खासा ध्यान दिया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल के अनुसार सभी रूटों पर बसें निर्धारित समय पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed