फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   high mast solar light

हाई मास्ट सोलर लाइटों से जगमग होंगे 62 गांव

Fri, 14 Feb 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
high mast solar light
high mast solar light
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण सीमा में शामिल 62 गांव के मुख्य चौराहों व सड़कों पर 375 हाई मास्ट सोलर लाइटें लगाई जाएगी। इसके लिए जेडीए ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही लाइटों को लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1984 में झांसी विकास प्राधिकरण का गठन किया गया था। जेडीए का गठन होते ही 39 गांवों के सुनियोजित विकास के लिए प्राधिकरण की सीमा में शामिल कर लिया गया था। लेकिन वर्ष 2013 में 62 और गांवों को जेडीए की सीमा में दाखिल कर दिया गया था। झांसी विकास प्राधिकरण की सीमा में शामिल 62 गांवों को रोशन करने के लिए जेडीए ने रूपरेखा को तैयार किया है। जिसके तहत गांवों को रोशन करने के लिए गांवों के मुख्य चौराहाें व सड़कों पर हाई मास्ट लाइटों को लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 250 सोलर लाइटों के अलावा 125 डबल आर्म लाइटों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया की गांवाें को रोशन करने के लिए सोलर लाइटों को लगाया जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही लाइटों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed