फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Help to other people

जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई मदद, भोजन उपलब्ध कराया

Sat, 04 Apr 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Help to other people
झांसी। लॉकडाउन के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन (7617566165) लोगों का बड़ा सहारा बन गई है। शुक्रवार को हेल्पलाइन पर डेढ़ सौ फोन आए। इनमें से ज्यादातर ने अपने और आसपास के लोगों के लिए खाने की मांग की। सामाजिक संस्थाओं के जरिये इन्हें भोजन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा भी लोगों ने गैस सिलिंडर न मिलने, नलों में पानी न मिलने संबंधी शिकायत दर्ज कराईं, जिसकी जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई।
विज्ञापन

जरूरतमंद तबके के तमाम लोगों ने बताया कि लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद से अब तक उनका काम चल गया, लेकिन अब खाने का संकट खड़ा हो गया है। काम बंद होने की वजह से हाथ में पैसा भी नहीं है, जिससे वे बाजार से खरीद भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे लोगों की सूचना अमर उजाला द्वारा क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संगठनों को दी गई और फोन करने वालों के नंबर उपलब्ध करा दिए गए। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचे भोजन उपलब्ध कराया। ये क्रम दिन भर जारी रहा। इसके अलावा लोगों को राशन के लिए बनाए गए प्रशासन के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0510 2470563 व मोबाइल नंबर 77540 76046 की भी जानकारी दी जाती रही। दिन भर में लगभग डेढ़ सौ लोगों ने अपनी बात हेल्पलाइन से साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed