{"_id":"6a77936c6b55af2d9105156f","slug":"heard-the-grievances-of-police-personnel-at-the-police-personnel-meeting-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-10895-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सैनिक सम्मेलन में सुनीं पुलिस कर्मियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सैनिक सम्मेलन में सुनीं पुलिस कर्मियों की समस्याएं
विज्ञापन
- मोंठ कोतवाली परिसर में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। मोंठ कोतवाली परिसर में शनिवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने कोतवाली के पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और कार्यक्षेत्र से संबंधित परेशानियों की जानकारी ली।
इस दौरान कोतवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें। उच्च अधिकारियों की ओर से समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। पुलिसकर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्त की जाए और हल्का क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रकरणों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।