फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health worker protest for not increase sallary

मानदेय न बढ़ने पर जताया विरोध

Sun, 22 Nov 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Health worker protest for not increase sallary
झांसी। ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एड्स नियंत्रण संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आधा दिन मानदेय पुनरीक्षण एवं शोषण के विरोध में काला फीता बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मानदेय बढ़ोतरी की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि लगातार मानदेय पुनरीक्षण की मांग कर रहे हैं लेकिन नाको द्वारा सिर्फ वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों का मानदेय पुनरीक्षण किया गया है। बाकी, संविदा कर्मचारियों का नहीं। जबकि, वर्तमान समय में लगभग सभी एड्स नियंत्रण संविदा कर्मचारी अपने कार्यों के साथ-साथ कोविड-19 के लिए अतिरिक्त कार्य कर रहे हैं। देश भर में कई संविदा कर्मचारी कोविड संक्रमित भी हो गए हैं और कइयों की मौत भी हुई है। अगर आगे भी मांगों को नकारा गया तो एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक काला फीता बांधकर राज्य एड्स नियंत्रण समिति मुख्यालय और नाको मुख्यालय नई दिल्ली के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed