{"_id":"cde03886925e7f9d0cc1da17e2a4866f","slug":"health-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और एएनएम का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और एएनएम का वेतन काटा
ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
झांसी। पल्स पोलियो की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने पांच प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और दो एएनएम का वेतन काटने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही अधिक शिकायतें मिलने पर दो एएनएम का तबादला के निर्देश दिए हैं।
पल्स पोलियो अभियान के तहत मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शाम चार बजे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ और फिर शाम पांच बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव में समीक्षा बैठक की। सीएचसी मोंठ में बैठक के दौरान पूंछ की एएनएम रजनी और नीता नदारद मिलीं।
इसके अलावा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछ, पुलिया, लोहागढ़, समथर, शाहजहांपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भी अनुपस्थित रहे। वहीं, सीएचसी चिरगांव में अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी तो मौजूद रहे लेकिन एएनएम अशोक कुमारी और नीतू पाल गैर हाजिर रहीं।
विज्ञापन
सीएमओ ने इसे लापरवाही मानते हुए पांचों प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और चारों एएनएम का एक दिन का वेतन काट दिया है। इसके साथ ही अधिक शिकायत पर चिरगांव की दोनों अनुपस्थित रहने वाली एएनएन का चिकित्सा अधीक्षक को तबादला करने के निर्देश दिए हैं।