फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   He would have given water bill every month but not a drop has dripped in the taps since a year.

पानी का बिल तो हर माह देते लेकिन साल भर से नलों में एक बूंद नहीं टपकी

Tue, 04 Jan 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
He would have given water bill every month but not a drop has dripped in the taps since a year.
झांसी। महानगर के मेडिकल कॉलेज के नजदीक स्थित कैमासनपुरम इलाके में एक साल से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी नलों में पानी नहीं आ रहा है। जबकि इन घरों में प्रतिमाह पानी का बिल आता है। जिसको स्थानीय लोगों द्वारा समय पर अदा भी कर दिया जाता है। घरों में पानी नहीं आने के कारण इलाके के लोगों को दूरदराज के इलाकों से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। कई बार की शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

इलाके में पानी की समस्या के निदान के लिए जल निगम द्वारा एक साल पहले पानी की पाइपलाइन के कनेक्शन को बदल कर दूसरी मुख्य पाइपलाइन से जोड़ा गया था। पाइपलाइन को दूसरी लाइन से जोड़ते ही इलाके के लगभग सौ से अधिक घरों में पानी पूरी तरह से ही आना बंद हो गया था। इलाके में हैंडपंप नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को एक किलोमीटर दूर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। पानी की समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें की लेकिन कोई असर नहीं हुआ है। जिसके चलते इलाके के लोेगों को लगभग एक किलोमीटर दूर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जिसका खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता रोहित चौरसिया ने बताया कि जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर समस्या का निदान किया जाएगा।
पानी समस्या से जूझते हुए एक साल से अधिक समय हो गया है। सभी घरों में हर महीने पानी का बिल तो भेजा जाता है, लेकिन पानी की समस्या को कोई देखने नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम कुमारी, स्थानीय नागरिक
पूरा इलाका ऊंचाई पर बसा हुआ है। जिसके चलते नीचे के इलाके से पानी भर का लाना पड़ रहा है। पानी के लिए इलाके का प्रत्येक शख्स साल भर से परेशान है।
मालती यादव, स्थानीय नागरिक
साल भर पहले तो इलाके के सभी घरों में पानी ठीकठाक आता था। लेकिन पानी की पाइपलाइन को अन्य लाइन से जोड़ने पर पूरी तरह से पानी आना बंद हो गया है।
सेम कुंवर, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed