{"_id":"6813d232986be872fa0b43b4","slug":"he-consumed-sulphas-and-died-after-not-being-given-money-for-alcohol-jhansi-news-c-11-jhs1004-545196-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शराब के लिए रुपये न देने पर खा लिया सल्फास, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शराब के लिए रुपये न देने पर खा लिया सल्फास, मौत
विज्ञापन
ललितपुर के सिलगन का रहने वाला है युवक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शराब के लिए रुपये न देने पर गुस्साए युवक ने सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
ललितपुर के कोतवाली थानांतर्गत गांव सिलगन निवासी रज्जू का पुत्र लक्ष्मण (35) शराब पीने का आदी था। परिजन ने बताया कि बुधवार की दोपहर में लक्ष्मण ने पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। जब पिता ने इनकार कर दिया तो वह वाद-विवाद करके घर से चला गया। कुछ देर में वह घर आया और बताया कि उसने सल्फास की गोलियां खा ली हैं। जब तक परिजन घरेलू उपचार शुरू करते, उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे ललितपुर के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो