{"_id":"5f91dbc58ebc3e1a242d281b","slug":"hasthsilp-diwali-festival-will-be-in-urban-hot-jhansi-news-jhs179309995","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबन हाट में लगेगा हस्तशिल्प दीपावली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरबन हाट में लगेगा हस्तशिल्प दीपावली मेला
विज्ञापन
झांसी। दीपावली के मौके पर किले की तलहटी में स्थित अरबन हाट में दीपावली हस्तशिल्प मेले को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने तैयारी कर ली है। मेले में बुंदेलखंड के हस्तशिल्प कलाकारों के अलावा देश भर के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इस बीच बुंदेलखंड की कला को प्रदर्शित करने के लिए बुंदेली कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
हस्तशिल्पियों को बढ़ावा देने के लिए यूपी हैंडलूम द्वारा किले की तलहटी में अरबन हाट का निर्माण किया गया था। अरबन हाट में झांसी विकास प्राधिकरण ने हस्तशिल्प दीपावली मेला लगाने की योजना बनाई है। जिसके तहत देशभर के हस्तशिल्पियों को आमंत्रित किया जाएगा। हाट के मंच पर बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि अरबन हाट में हस्तशिल्प दीपावली मेले को लगाने का निर्णय लिया गया है। रूपरेखा को तैयार कर मंडलायुक्त को भेज दिया गया है। मंडलायुक्त से स्वीकृति मिलते ही मेले को आयोजित किया जाएगा।