{"_id":"575474284f1c1b2008108c34","slug":"has-more-power-than-the-grid-relief-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिड से ज्यादा बिजली मिली जनता ने राहत की सांस ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रिड से ज्यादा बिजली मिली जनता ने राहत की सांस ली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
electric problm, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बिजली संकट से जूझ रहे नगरवासियों को ग्रिड से ज्यादा बिजली मिलने के चलते रविवार को जनता ने राहत की सांस ली। हालांकि, ओवरलोडिंग के चलते नगरा की 33 केवी लाइन पर एक घंटे के लिए कटौती की गई। रमजान माह में अधिकारी भरपूर बिजली आपूर्ति करने का दावा कर रहे हैं, मगर लोकल फॉल्ट व ओवरलोडिंग से निपटना उनके लिए एक चुनौती है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. झांसी क्षेत्र के मंडल मुख्यालय पर कुछ दिनों से बिजली संकट झेल रहे उपभोक्ताओं को रविवार को राहत मिली है। दुनारा के 220 पावर हाउस से आने वाले ग्रिड में बिजली की सप्लाई बढ़ाई गई है। ताकि महानगर में 22 घंटे बिजली दिए जाने के आदेशों को बल मिल सके। मुख्य अभियंता आरएल यादव का कहना है कि ग्रिड में बिजली बढ़ने से हंसारी के 132 सब स्टेशन को आपूर्ति सही मिली और क्षेत्र में हमने आपूर्ति में सुधार किया।
नतीजा, रविवार से मंडल मुख्यालय में हरसंभव प्रयास किया जाएगा कि लोकल फॉल्ट व ओवरलोडिंग के बावजूद हम कम से कम 20 घंटे तक बिजली की सप्लाई उपभोक्ताओं को दे सकें। हालांकि गर्मी के चलते बिजली की डिमांड बढ़ी है, मगर उसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, नगरा क्षेत्र की 33 केवी लाइन में अपराह्न 14.05 बजे ओवरलोडिंग के चलते शटडाउन लिया गया। जो एक घंटे तक चला। इस दौरान नगरा के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में आपूर्ति प्रभावित रही।