फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Has more power than the grid Relief to people

ग्रिड से ज्यादा बिजली मिली जनता ने राहत की सांस ली

Mon, 06 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Has more power than the grid Relief to people
electric problm, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। बिजली संकट से जूझ रहे नगरवासियों को ग्रिड से ज्यादा बिजली मिलने के चलते रविवार को जनता ने राहत की सांस ली। हालांकि, ओवरलोडिंग के चलते नगरा की 33 केवी लाइन पर एक घंटे के लिए कटौती की गई। रमजान माह में अधिकारी भरपूर बिजली आपूर्ति करने का दावा कर रहे हैं, मगर लोकल फॉल्ट व ओवरलोडिंग से निपटना उनके लिए एक चुनौती है।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. झांसी क्षेत्र के मंडल मुख्यालय पर कुछ दिनों से बिजली संकट झेल रहे उपभोक्ताओं को रविवार को राहत मिली है। दुनारा के 220 पावर हाउस से आने वाले ग्रिड में बिजली की सप्लाई बढ़ाई गई है। ताकि महानगर में 22 घंटे बिजली दिए जाने के आदेशों को बल मिल सके। मुख्य अभियंता आरएल यादव का कहना है कि ग्रिड में बिजली बढ़ने से हंसारी के 132 सब स्टेशन को आपूर्ति सही मिली और क्षेत्र में हमने आपूर्ति में सुधार किया।
विज्ञापन


नतीजा, रविवार से मंडल मुख्यालय में हरसंभव प्रयास किया जाएगा कि लोकल फॉल्ट व ओवरलोडिंग के बावजूद हम कम से कम 20 घंटे तक बिजली की सप्लाई उपभोक्ताओं को दे सकें। हालांकि गर्मी के चलते बिजली की डिमांड बढ़ी है, मगर उसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगरा क्षेत्र की 33 केवी लाइन में अपराह्न 14.05 बजे ओवरलोडिंग के चलते शटडाउन लिया गया। जो एक घंटे तक चला। इस दौरान नगरा के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed