{"_id":"5749f4f64f1c1b544b691124","slug":"harsh-firing-will-take-action-on-the-venue-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग होने पर समारोह स्थल स्वामी पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग होने पर समारोह स्थल स्वामी पर भी होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
firing, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। अब हर्ष फायरिंग करने वालों पर ही नहीं बल्कि समारोह स्थल के मालिकों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। इस संबंध में शनिवार को आईजी कानपुर जोन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
कानपुर में हुई अपराध समीक्षा गोष्ठी में आईजी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्ता से त्वरित निस्तारण करें।
वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हो। महिला अपराधों व उत्पीड़न के मामलों में संवेदनशील होकर कार्रवाई की जाए। जनता की शिकायतों का निस्तारण किया जाए।
हत्या और बलात्कार के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाए। हर्ष फायरिंग की रोकथाम के मामले में उन्होंने कहा कि अब न सिर्फ फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे बल्कि समारोह स्थल के स्वामी पर भी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने रमजान व ईद के मद्देनजर शांति समितियों की बैठकें करने के भी आदेश दिए। इस दौरान डीआईजी शरद सचान, एसएसपी मनोज तिवारी, एसपी ललितपुर मोहम्मद इमरान, एसपी जालौन बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।