फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Har Ghar Jal: Right now the people of Jhansi will have to wait for four months

हर घर जल: अभी झांसी वालों को करना होगा चार महीने का इंतजार

Sun, 26 Dec 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Har Ghar Jal: Right now the people of Jhansi will have to wait for four months
झांसी। कोरोना वायरस का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में फिर कोविड के दो नए मरीज सामने आ गए हैं। ये डडियापुरा और बंगरा के रहने वाले हैं। फोकल सैंपलिंग और रेंडम जांच के दौरान ये मरीज मिले हैं। जिले में इस सप्ताह अब तक 10 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम फोकल सैंपलिंग और रेंडम जांच कर रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर लोगों के रैंडम सैंपल लिए। एंटीजन किट से जांच करने पर डडियापुरा की 62 साल की महिला और बंगरा के किसनीखुर्द का 22 साल का युवक कोरोना संक्रमित आ गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। इनकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। न ही किसी प्रकार के लक्षण सामने आए हैं। रविवार को इनकी आरटीपीसीआर जांच भी कराई जाएगी। वहीं, मोंठ के अमरौख गांव के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने और क्वारंटीन का समय पूरा हो जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा बरेली से लौटी डॉक्टर की पत्नी की एंटीजन के बाद आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबकि, सनातन कन्या इंटर कॉलेज की तीनों छात्राओं की आरटीपीसीआर और एंटीजन किट की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed