फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hanuman Chalisa was recited, health checked in the camp

Jhansi News: हनुमान चालीसा का किया पाठ, शिविर में जांची सेहत

Thu, 18 Jan 2024 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 18 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa was recited, health checked in the camp
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई शक्ति संस्था, जायसवाल महिला क्लब एवं धनवंतरी शाखा (भारत विकास परिषद) के संयु़क्त तत्वावधान में जन-जन को संस्कृत का ज्ञान कराना है, प्रभु श्री राम आ रहे हैं अयोध्या कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सिद्धेश्वर मंदिर में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें उमा देवी, सीमा चौबे, सुधा गुप्ता को पुरस्कार प्रदान किए गए। मंदिर में चिकित्सीय शिविर भी लगा। इसमें लोगों की हीमोग्लोबिन, शुगर व ब्लड प्रेशर की चिकित्सकों ने जांच की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुपम गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि धर्माचार्य हरिओम पाठक, विशिष्ट अतिथि संरक्षक अंजू गुप्ता, प्रभा गुप्ता, डॉ. जितेंद्र तिवारी रहे। इस अवसर पर एकता पहारिया, विनीता शुक्ला, प्रतिभा खरे, अनीता सिंह, सुधा गुप्ता, सौरभ, नंदा यादव, आशा झा, प्रतिमा ओझा, श्रद्धा श्रीवास्तव, कृपांशु त्रिवेदी, अनिरुद्ध यादव, शुभि मौजूद रहीं। संचालन सुरेखा जायसवाल और आभार शालिनी गुप्ता ने व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

-----------

हल्दी कुमकुम कार्यक्रम हुआ
झांसी। लक्ष्मी महिला समाज ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गणेश मंदिर में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अर्चना नाफड़े, सचिव शुभांगी डेग्वेकर, उपाध्यक्ष अलका करकरे, अर्पणा खानवलकर, मनीषा खानवलकर, वंदना पराड़कर, विभा जोशी, रेखा गोठनकर, प्रियंका मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

-------------
योग के बताये फायदे
झांसी। देव संस्कृति विवि शांतिकुंज हरिद्वार से आईं स्वाति सैनी ने गायत्री शक्तिपीठ पर कहा कि योग किताब पढ़ने से नहीं सीखा जा सकता है। इसे जीवन में उतारकर एवं आसन कर सीखा जा सकता है। आसन करने से एकाग्रता आती है। युवाओं को संबोधित कर कहा कि चंचल मन को योग शांति प्रदान करता है। प्रज्ञा योग एवं मेडिटेशन से व्यक्ति के जीवन का कायाकल्प संभव है। सूर्य नमस्कार सर्वश्रेष्ठ योग है। दीक्षा शर्मा ने कहा कि योग व्यक्ति के चिंतन को बदल सकता है। योग करने से पहले ओम का उच्चारण अधिक से अधिक करना चाहिए। इस अवसर पर श्रुति, मंजू मोदी, श्रद्धा साहू, श्री निवास तिवारी, राजेंद्र द्विवेदी, हरिकृष्ण पुरोहित, डाॅ. अचल सिंह, रविंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed