फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hanging sucide

आर्थिक तंगी में मजदूर ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Mon, 10 Aug 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
hanging sucide
मृतक राजकुमार की पत्नी और पुत्रियां - फोटो : DEHAT
मऊरानीपुर (झांसी)। कोरोना काल लोगों पर भारी पड़ रहा है। इस दौरान रोजगार के साधन लगभग ठप पड़े हैं। इससे रोज कमाने और खाने वाले लोगों के सामने संकट आ गया है। काम न मिलने से परेशान 35 वर्षीय मजदूर राजकुमार ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेले ही रहते थे। दो दिन तक वह मोहल्ले के लोगों को दिखाई नहीं दिखा। बाद में घर के अंदर से बदबू भी आने लगी। इस पर मोहल्लेवालों को चिंता हुई। लोगों ने मोबाइल से उसकी पत्नी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद मोहल्लेवालों की मदद से दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो मजदूर का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पत्नी भी छह बेटियों को लेकर मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीगंज निवासी राजकुमार (35) पुत्र बृजलाल मजदूरी करके अपने घर का खर्च चलाते थे। कोरोना काल में काम धंधे ठप होने से रोजगार का संकट पैदा हो गया और परिवार आर्थिक संकट से जूझने लगा। राजकुमार का पत्नी से भी विवाद चल रहा था। पत्नी अपनी छह बेटियों के साथ गुरसराय कस्बे के कुरैठा गांव में मायके में थी। पुलिस ने मौके पर जाकर दरवाजा खोलकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। इस पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पति की मौत की खबर सुनकर घर पहुंची राजेश्वरी ने बताया कि उसकी छह बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 12 साल और छोटी बेटी की उम्र चार महीने है। उसका कहना है कि इधर काम न मिलने की वजह से पति परेशान थे। उसके लिए भी खर्च के लिए कोई पैसा नहीं भेज रहे थे। उसकी मौत से छह बेटियों के सिर से पिता का साया भी उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed