फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   handpump repairing

इंतजार होगा कम, दो दिन में सुधरेंगे हैंडपंप

Tue, 12 Apr 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
handpump repairing
handpump, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। गर्मी में हैंडपंप खराब होने पर लोगों को अब उसकी मरम्मत के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। जल संस्थान गर्मियों में शिकायत आने पर अधिकतम दो दिन में हैंडपंप सुधारने की योजना बना रहा है। हैंडपंप मरम्मत के लिए चार की जगह अब दस टीमों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में माताटीला व पहूज बांध से मिलने वाले पानी के अलावा 13 जोनल पंपिंग स्टेशन, 15 नलकूप और 14 ओपेन वेल से जलापूर्ति की जाती है। वहीं, 3305 हैंडपंप भी हैं। इनमें 500 से अधिक हैंडपंप ऐसे क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां गर्मियों में जलस्तर गिर जाता है।
विज्ञापन


इनमें करगुवां, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर, मयूर विहार कॉलोनी, सराय, सिलवर्टगंज, डड़ियापुरा, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, भगवंत पुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गड़िया गांव, वीरांगना नगर, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवाती पुरा, पाल कॉलोनी, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मेला की टौरिया, मसीहा गंज, लहरगिर्द क्षेत्र, रक्सा, करारी, सिविल लाइन, मिशन कंपाउंड व पेंच मुहल्ला क्षेत्र प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान हर बार हैंडपंपों की मरम्मत का ठेका एक ही ठेकेदार को देता रहा है, इनके द्वारा हैंडपंप मरम्मत के लिए अधिकतम चार या पांच टीमें लगाई जाती हैं। गर्मी के दिनों में आने वाली शिकायतों को इन टीमों के द्वारा दो से तीन में दूर नहीं किया जा सका है। ऐसे में लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल संस्थान ने अब पांच की जगह दस टीमें लगाने का निर्णय लिया है, इसके लिए ठेकेदारों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।


‘चैत्र की वजह से मजदूरों का मिलना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। ठेकेदार से मजदूरों की संख्या बढ़ाने के लिए कह दिया गया है, ताकि हैंडपंप मरम्मत की टीमों की संख्या चार से बढ़ाकर 10 की जा सके। हैंडपंप खराब होने पर मोबाइल नंबर 08808060038 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।’
- आरएस यादव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed