फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hamla kr chachere brother ko mari goli, gwaliar refar

हमला कर चचेरे भाइयों को मारी गोली, ग्वालियर रेफर

Fri, 15 Nov 2019 06:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
hamla kr chachere brother ko mari goli, gwaliar refar
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह।
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में दूध देने जा रहे दोे चचेरे भाइयोें को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने हमला कर गोली मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। देर शाम पुलिस ने गांव के ही चार नामजद व पांच-छह अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना रक्सा क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव निवासी नारायण यादव (32) और पवन यादव (23) चचेरे भाई हैं। दोनों गांव में ही दूध का कारोबार करते हैं। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर करारी गांव दूध देने जाने को निकले। अभी दोनों करारी पुल के पास पहुंचे थे, तभी पहले ही घात लगाए कुछ लोगों ने घेरकर उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, तभी सभी ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों की मारपीट कर तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली दोनों के पैर में लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। राहगीरों की सूचना पाकर सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां कुछ देर उपचार के बाद दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल पवन के भाई शंकर यादव का आरोप है कि एक मामले में कुछ लोग रंजिश रखते थे। जिसके चलते दोनों को गोली मार दी। परिजनों से जानकारी जुटाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देर शाम तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गांव के ही विवेक, आनंद, जितेंद्र, नरेंद्र व पांच-छह अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानी चुनाव का चला आ रहा विवाद
बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच प्रधानी चुनाव का विवाद चला आ रहा है। 4 नवंबर 2018 को भी एक पक्ष की जीत के बाद विजय जुलूस निकालने के दौरान विवाद हुआ था। जिसमें जमकर मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने कुछ लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की थी। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था और दोनों के बीच रंजिश पनपने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed