फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Half the city without electricity for suffering

बिजली बिन बेहाल रहा आधा शहर

Wed, 31 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
 Half the city without electricity for suffering
bitut bibhag, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। धूप व उमस ने महानगर में बिजली की मांग बढ़ा रखी है। इससे फाल्टों की संख्या भी बढ़ गई है। मंगलवार को हंसारी और दुनारा ट्रंासमिशन हाउस से विभिन्न इलाकों को जाने वाली लाइन में फाल्ट आने से आधा शहर बिना बिजली के बेहाल हो गया। इसके अलाव झांब वाली गली में एरियर बंच कंडक्टर बदनलने, बिजौली सबस्टेशन यार्ड में मरम्मत कार्य के चलते संबंधित इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। इलाइट फीडर से जुड़े इलाकों में ग्यारह घंटे तक बिजली नहीं आई। इसका असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। लोग पानी न होने पर व्यवस्थाओं को कोसते रहे।
विज्ञापन


हंसारी पावर ट्रांसमिशन हाउस से जेल चौराहा व रानी महल सब स्टेशन जाने वाली हाइटेंशन लाइन में मंगलवार को सात बजे फाल्ट आ गया। पेट्रोलिंग करने पर कर्मचारियों को इलाहाबाद बैंक चौराहे के निकट एक खंभे पर जंपर उड़ा मिला। इसे सुबह दस बजे ठीक कर आपूर्ति चालू की जा सकी। बिजली न आने से इलाइट चौराहा, विवेकानंद कॉलोनी सिविल लाइन, जानकीपुरम, झोकन बाग, गोविंद चौैराहा, सदर बाजार, जेल चौराहा, मिनर्वा, रानी महल, छनियापुरा, तलैया, सुभाष गंज, पुलिस लाइन, गुसाईपुरा, गांधी रोड, सैयर गेट, न्यू रोड क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवधि में जलापूर्ति न होने से लोग पानी भी नहीं भर सके।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मंगलवार को स्टेशन रोड पर स्थित झांब वाली गली में एरियर बंच कंडक्टर तार बदले जाने के कारण इलाइट फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली ग्यारह घंटे बाद शाम को चालू हो सकी। इधर, सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से सूती मिल व उन्नाव गेट तक आने वाली हाइटेंशन लाइन की मरम्मत का काम किया गया। इस कारण आर्मी, इंडस्ट्रीयल एरिया, एचपीसीएल इमरजेंसी, ग्रासलैंड, कांशीराम कॉलोनी व अंसल कॉलोनी अयोध्या पुरी, अंदर-बाहर उन्नाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्र पुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रॉसिंग और उन्नाव बालाजी रोड के पच्चीस किलोमीटर क्षेत्र में बसे गांवों की बिजली पांच घंटे से अधिक समय तक गुल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिजौली सब स्टेशन यार्ड में मरम्मत कार्य किया गया। इस कारण बिजौली व ग्रोथ सेंटर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक बंद रही। इसी तरह सीपरी बाजार सब स्टेशन से जुड़े खालसा फीडर के क्षेत्रों में एरियर बंच कंडक्टर तार डालने का काम होने से सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक बिजली गुल रही। ओवर लोडिंग व अन्य फाल्टों के चलते शहर के कई इलाकों की बिजली आती जाती रही। इससे लोग उमस व गर्मी से बेहाल रहे। 


जिले में चरमराई बिजली व्यवस्था 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले की चरमराई विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अफसरों को ज्ञापन सौंपा व शासन की मंशा के अनुरूप 22 घंटे बिजली देने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजय दुबे के नेतृत्व अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) संदीप अग्रवाल व अधीक्षण अभियंता (नगर) राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गुरसराय, बबीना, बरुआसागर, चिरगांव व बड़ागांव से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण बिजली संकट बना हुआ है। गांवों में हफ्तों से बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो रहे हैं, जिन्हें कई दिनों तक नहीं बदला जाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।


शासन का ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 22 घंटे बिजली देने का आदेश भी यहां के अधिकारी हवा में उड़ा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने शीघ्र ही सभी क्षेत्रों की आपूर्ति को सामान्य बनाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में राजीव सिंह पारीछा, संजीव श्रृंगीऋषि, जयदेव पुरोहित, रोहित गोठनकर, विनोद नायक, सोंटी नायक, निखिल नायक, उत्कर्ष अगरिया, पवन, योगी महाराज उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed