{"_id":"67900832590018bac905bf3a","slug":"had-to-dance-with-a-gun-at-a-party-with-a-bar-maid-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-478948-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पार्टी में बार बाला के साथ बंदूक लेकर नाचना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पार्टी में बार बाला के साथ बंदूक लेकर नाचना पड़ा भारी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। उनाव थाना पुलिस ने कस्बा उनाव निवासी दो युवकों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने बच्चे की बर्थडे पार्टी में दतिया के एक मैरिज गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें बार बालाओं को बुलाया गया था। बाद मेंं वीडियो में सामने आया कि युवक और बार बाला बंदूक लिए डांस कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।
कस्बा उनाव निवासी आलोक उर्फ मिंटू चौबे के बच्चे का 16 जनवरी को जन्मदिन था। उसने दतिया में उनाव रोड पर एक मैरिज गार्डन में पार्टी दी। इस पार्टी में बार बालाओं को नाचने के लिए बुलाया था। कार्यक्रम के दौरान डीजे पर बार बालाओं के साथ नाते, रिश्तेदार आदि ने डांस किया। सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक डांसर हाथ में बंदूक लेकर नाचती दिख रही है। उसके साथ सोनू पंडा नामक युवक भी बंदूक लेकर नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने बाद मंगलवार को पुलिस ने आलोक चौबे और सोनू पंडा निवासी उनाव पर मामला किया है। पुलिस ने बताया कि बंदूकों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
::::
करंट से वृद्ध और उसके भतीजे की मौत
दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के थरेट गांव में मंगलवार दोपहर खेत में मोटर पंप चलाते समय 65 वर्षीय वृद्ध और उसके 22 साल के भतीजे की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्राम थरेट निवासी रमेश पुत्र गोविंद दास शर्मा ने पुलिस को बताया उनके बड़े भाई प्रहलाद उसके 22 वर्षीय लड़के हिमांशु के साथ मंगलवार को खेत पर गए थे। दोपहर में जब वह खेत पर मोटर पंप चला रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। संवाद
::::
सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी
दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उनाव रोड पर सोमवार-मंगलवार की रात बालाजी नगर में सूने मकान से अज्ञात चोर नकदी सहित जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह मकान मालिक के पहुंचने पर चोरी का पता चला। उसने शिकायती आवेदन पुलिस को दिया है। बालाजी नगर निवासी संतोष पुत्र सियाशरण कौरव ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव गए थे। जबकि उनकी पत्नी उनाव अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर गई थी। उनके सूने मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले गए। संवाद