फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gurubakshani kidnapping case Muraina criminal arrest

डॉ. गुरुबक्शानी अपहरणकांड : मुरैना का फरार बदमाश पकड़ा

Thu, 11 Feb 2021 07:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Gurubakshani kidnapping case Muraina criminal arrest
झांसी। डॉ. गुरुबक्शानी अपहरणकांड में एक शामिल फरार बदमाश को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। मुरैना में पुलिस की दबिश के बाद से वह झांसी आ गया था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।
विज्ञापन

29 जनवरी को थाना सीपरी बाजार क्षेेत्र से चिकित्सक डॉ. आरके गुरुबक्शानी के अपहरण मामले में पुलिस लकारा गांव निवासी राजवीर सिंह गुर्जर, वासुदेव विहार निवासी बादाम सिंह और दतिया के उनाव बालाजी निवासी पुष्पेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से पूछताछ में मुरैना के हिंगोना गांव निवासी रामलखन गुर्जर के मामले में शामिल होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस टीमों ने मुरैना में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका था। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने आरोपी रामलखन को कार समेत पकड़ा। बरामद कार से गुरुबक्शानी का अपहरण कर मुरैना ले जाया गया था। पूछताछ मेें रामलखन ने एक और साथी के शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस उक्त साथी की भी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed