फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Guidance will be given to the farmers associated with FPO

एफपीओ से जुड़े किसानों को किया जाएगा तैयार

Thu, 21 Oct 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Guidance will be given to the farmers associated with FPO
झांसी। प्रत्येक कृषक उत्पादक समूह (एफपीओ) को मेंटर (मार्गदर्शक) उपलब्ध कराया जाएगा। यह मेंटर समूह से जुड़े किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मार्गदर्शन करेंगे। इस पर अमल की निगरानी भी शासन स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार एफपीओ के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रत्येक विकासखंड में कम से कम एक एफपीओ गठित करने की योजना है। एफपीओ समूहों के साथ तीन सौ से लेकर तीन हजार किसान जुड़े हैं। इनकी आय बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन समूहों की शिकायत है कि उन्हें सरकारी कार्यालयों में सहयोग नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में शासन ने इनकी मदद के लिए मेंटर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यह मेंटर समूह के सदस्यों को मानसिक रूप से मजबूत करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे, ताकि समूह के सदस्यों का इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन

शासन के अपर मुख्य सचिव (कृषि) डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने प्रत्येक जिले में कृषि विभाग में कार्यरत प्राविधिक सहायक वर्ग-3 को प्रत्येक एफपीओ का उनका मेंटर और समन्वयक नामित करने का फैसला किया है। ये सहायक एफपीओ से जुड़कर विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित कराएंगे और उनकी समस्याओं को समाधान कराने में समन्वय बनाएंगे। एफपीओ समूहों से संबंधित आंकड़ों को यूपी-एफपीओ शक्ति पोर्टल पर अपडेट भी करेंगे। शासन ने कृषि निदेशक व उप कृषि निदेशकों को मेंटर नामित कर 25 अक्तूबर तक विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफपीओ खरीदेंगे मूंग और उड़द
झांसी। प्रदेश सरकार ने मूंग, उड़द, तिल व मूंगफली की खरीद की जिम्मेदारी कृषक उत्पादक समूहों (एफपीओ) और कृषक उत्पादक कंपनियों (एफपीसी) को सौंपने का फैसला किया है। इस संबंध में विशेष सचिव (कृषि) शत्रुंजय कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा कि फसलों की खरीद की व्यवस्था करने में आर्थिक रूप से सक्षम एफपीओ व एफपीसी को खरीद की जिम्मेदारी दी जाएगी। यदि एफपीओ व एफपीसी के विरुद्ध अनियमितता की शिकायत है, तो उन्हें खरीद की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे आम किसानों के साथ- साथ समूहों में खेती करने वाले किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed