फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GST team's investigation reveals tax evasion of Rs 1 crore

Jhansi News: जीएसटी टीम की जांच में एक करोड़ कर चोरी का खुलासा

Wed, 04 Jun 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
GST team's investigation reveals tax evasion of Rs 1 crore

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लखनऊ जीएसटी टीम की जांच में पकड़े गए 36 वाहनों से एक करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। 14 वाहन जांच में ठीक मिले, जबकि 22 वाहनों में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई। छह वाहनों ने तो 50 लाख के करीब जुर्माना अदा भी कर दिया है। दिल्ली से चलकर झांसी-ललितपुर होते हुए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण की ओर कई वाहन टैक्स चोरी कर माल ले जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर मुख्यालय जीएसटी टीम ने 25-26 मई की रात में झांसी-ललितपुर हाईवे पर दबिश दी। जांच के दौरान टीम ने कुल 36 वाहनों को पकड़ा और उनके दस्तावेज जब्त किए। वाहन पकड़कर टीम ने स्थानीय अधिकारियों को सुपुर्द कर जांच रिपोर्ट मांगी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 धीरेंद्र प्रताप के निर्देशन में नौ टीमें बनाई गईं, जिनमें पाचं झांसी, दो ललितपुर व उरई की दो टीमें शामिल रहीं। इन टीमों ने मैराथन जांच की, प्रपत्रों से माल का मिलान कराते हुए भौतिक सत्यापन किया। 14 गाड़ियां सही मिलीं, जबकि 22 गाड़ियों में गड़बड़ी सामने आई। इनमें टैक्स चोरी कर माल की सप्लाई की जा रही थी। करीब दो करोड़ रुपये का माल पाया जो बगैर बिलिंग के सप्लाई हो रहा था। इनके ऊपर करीब एक करोड़ रुपये टैक्स चोरी व जुर्माने की कार्रवाई की गई। स्थानीय जीएसटी टीम ने जांच करते हुए रिपोर्ट मुख्यालय को प्रेषित की है। संबंधित फर्म को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed