{"_id":"63c6d86832e83727260d3282","slug":"grann-prodused-for-help-fpo-jhansi-news-jhs23719807-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए ली जाएगी एफपीओ की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए ली जाएगी एफपीओ की मदद
विज्ञापन
झांसी। मोटे अनाज के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एफपीओ (किसान उत्पादन संगठन) की मदद ली जाएगी। इसके लिए योजना को तैयार किया जा रहा है। कृषि विभाग के साथ ही अन्य कई विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। जिले में इस समय 34 किसान उत्पादक संगठन काम कर रहे हैं। इसके साथ ही कई अन्य किसान उत्पादक संगठनों के गठन की प्रक्रिया जारी है। इन सबकी मदद से ज्वार, बाजरा, कुट्टू सहित अन्य मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी। मोटे अनाज में पोषक तत्व अधिक होते हैं। इन फसलों को पर्यावरण व मिट्टी के लिए भी फायदेमंद बताया जा रहा है।
इस साल इसे बढ़ावा देने को लिए सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि मोटे अनाज के उत्पादन को लेकर किसान उत्पादक संगठनों से बातचीत की जाएगी। एफपीओ में किसान संगठित होकर काम करते हैं। इनके माध्यम से इसके उत्पादन में सफ लता मिल सकती है।