{"_id":"694ef6fb6d468a6c99055c84","slug":"grandfather-killed-grandson-injured-in-high-speed-car-crash-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-708208-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दादा की मौत, पोता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दादा की मौत, पोता घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव के पहाड़ी बुजुर्ग गांव के पास तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दादा एवं पांच साल के पोते को कुचल दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह दादा ने दम तोड़ दिया वहीं, पोते की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक को तलाशने में जुटी है।
पहाड़ी बुजुर्ग गांव निवासी दयाराम अहिरवार (50) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपने पांच साल के पोते शिवांश के साथ गए थे। खाना खाकर दोनों पैदल घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झांसी-कानपुर हाईवे पार करते समय तेज गति से आ रही कार ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए।
दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां दयाराम की मौत हो गई जबकि शिवांश की हालत नाजुक बनी है। परिजनों का कहना है कि शिवांश जिद करके दादा के साथ गया था। दादा उसे लेकर नहीं जा रहे थे। शिवांश के रोने पर वह उसे अपने साथ लेकर जाने को राजी हुए थे।