फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   government should wave private bus tax and insurance premium

बसों का टैक्स और बीमा माफ करे सरकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
government should wave private bus tax and insurance premium
आरटीओ को ज्ञापन देते बस आपरेटर। - फोटो : AMAR UJALA
प्राइवेट बसों का टैक्स और बीमा माफ करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बस ऑपरेटर्स ने आरटीओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बस ऑपरेटर्स ने कहा कि बुंदेलखंड में निजी बसों से ही जनता का सुलभ आवागमन होता है। टैक्स माफ  न होने के कारण बसें अभी तक खड़ी हैं। इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। झांसी के चारों तरफ मध्य प्रदेश की सीमा लगी हुई है। म0प्र0 राज्य में जाये बिना बसों का संचालन नहीं हो सकता। मप्र और उप्र शासन के आदेशों मे भिन्नता है। अध्यक्ष अनूप यादव ने कहा कि अन्य राज्यों द्वारा टैक्स माफ ी के निर्णय काफ ी समय पहले ले लिये गये हैं, लेकिन उप्र सरकार द्वारा निर्णय के विलंब के कारण सभी यात्री बसें खड़ी हैं। मोहम्मद जावेद ने कहा कि सरकार ने अनेक राहत और घोषणाएं की हैं। बस व्यवसाय के लिए अभी तक कोई राहत घोषणा नहीं की गई।  शासन द्वारा टैक्स में पैनाल्टी राहत के आदेश हुऐ हैं, उसे स्पष्ट किया जाए। ज्ञापन देते समय अनूप कुमार यादव, मोहम्मद जावेद, पंकज तिवारी, भैयालाल, मोहम्मद खालिक, प्रमोद सिमरधा, इरफ ान पठान, सुरेश चौबे, निखिल छाबड़ा, रवि यादव, मनीष बुधौलिया, नसीम उल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed