{"_id":"6a8caf58b7bde6d60e0bf856","slug":"government-committed-to-increasing-farmers-income-mohan-jhansi-news-c-420-1-jd11004-11737-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मोहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। सोमवार को दतिया के ग्वालियर रोड स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ दिलाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कृषि की पढ़ाई कर रहे किसान हरिमोहन राजपूत से सीधा संवाद किया। सीएम ने घोषणा की कि आने वाले समय में गेहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। खाद-बीज के ऋण अब 31 मार्च के बजाय जून-जुलाई में शून्य प्रतिशत ब्याज पर जमा करने की सुविधा दी गई है। किसानों को अब दिन में भी बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम स्थल पर कृषि तकनीक एवं योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें 16 स्टॉलों के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्रों, प्राकृतिक व जैविक खेती की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक घनश्याम सिंह, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेमड़वाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।