फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government asked back PM Samman Nidhi from 3747 farmers

Jhansi News: सरकार ने 3747 किसानों से वापस मांगी पीएम सम्मान निधि

Mon, 26 Jun 2023 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Government asked back PM Samman Nidhi from 3747 farmers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पिछले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आरंभ की गई प्रधानमंत्री सम्मान निधि की रकम हजारों किसानों के गले की फांस बन चुकी है। शुरु में सरकार ने सभी किसानों के खाते में यह रकम भेज दी लेकिन, बाद में इसके कई नियम-कायदे बना दिए। अब इन नियमों में जनपद के कुल 3747 किसान फंस गए। यह किसान अब तक करीब 56.58 लाख रुपये सरकार को लौटा चुके। अभी किसानों पर कुल 195.62 लाख बकाया है।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि आरंभ की थी। इसके जरिए किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं। योजना आरंभ किए जाने के समय किसानों के लिए आय सीमा तय नहीं थी। दो साल तक जनपद के किसानों को पीएम सम्मान निधि मिलती रही। अब तक उनको 13 किस्त दी जा चुकीं हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनपद के 253123 किसानों को पीएम सम्मान निधि की किस्त दी गई। सरकार ने इनके बीच कुल 535.80 करोड़ रुपये वितरित किए लेकिन, वर्ष 2021 से आयकर विवरण जमा करने वाले किसानों को इससे बाहर कर दिया गया। इस नियम के लागू होने के बाद से सरकार ने 3747 किसानों से सम्मान निधि का पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया। इससे इन किसानें में खलबली मच गई। किसानों के घर नोटिस पहुंचना शुरू हो गई। लेखपाल एवं तहसीलदार ने भी गांव के चक्कर काटने शुरू कर दिए। इससे परेशान होकर अब तक 657 किसानों ने सरकार को यह रकम लौटा दी। वहीं, कृषि अफसरों का कहना है 195.62 लाख रुपये की वसूली की जानी है। अभी तक सिर्फ 56.58 लाख रुपये ही वसूल हो सके हैं। उपनिदेशक कृषि महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि सम्मान निधि से बाहर रहने वाले किसानों को नोटिस भेजी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed