फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government all information about food rate

कीमतों में उतार-चढ़ाव पर निगरानी को तैयार हो रहा ग्रिड

Tue, 24 Nov 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Government all information about food rate
झंासी। आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर अब सीधे केंद्र सरकार नजर रखेगी। इसके लिए उपभोक्ता, खाद्य मंत्रालय देश भर के अहम शहरों को जोड़ते हुए देशव्यापी ग्रिड तैयार कर रहा है। इसमें झांसी समेत सूबे के आठ अहम मंडल शामिल किए गए हैं। परीक्षण के तौर पर इसने काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की कीमतें पर निगरानी के लिए अभी केंद्र सरकार के पास सीधे कोई व्यवस्था नहीं है। राज्य सरकार की भेजी रिपोर्ट के आधार पर ही उसे विभिन्न स्थानों में उपलब्ध होने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों के बारे में मालूम चल पाता है। हाल में प्याज, अरहर की दाल, खाद्य तेलों की बढ़ी कीमतों के बारे में केंद्र को समय पर रिर्पोटिंग नहीं हुई। इसे देखते हुए केंद्र सरकार सीधे महत्वपूर्ण जिलों से ही इन कीमतों को लेने का फैसला किया। केंद्र सरकार इन जरूरी खाद्य वस्तुओं के दामों की सीधे निगरानी रख सकेगी। इसके लिए खाद्य मंत्रालय ने ऑनलॉइन एप लांच किया। इसके जरिए राज्यों के सभी महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ा गया है। स्थानीय स्तर पर खाद्य कीमतों के दाम रोजाना इसमें अपलोड किए जाएंगे। सूबे में झांसी मंडल समेत मेरठ, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज एवं गोरखपुर मंडल को इस ग्रिड में शामिल किया गया है। आरएफसी नरेंद्र कुमार के मुताबिक एप लांच कर दिया गया है। जल्द ही इसका प्रयोग आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed