{"_id":"5d8a7e378ebc3e016756157c","slug":"goverment-musuam-me-chitr-prdarsani-aaj-jhansi-news-jhs148838433","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी आज
झांसी। अमर उजाला और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में झांसी और ललितपुर के स्कूलों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता के चुनिंदा चित्रों की मंगलवार को प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी राजकीय संग्रहालय में दोपहर बारह बजे शुरू होगी, जिसमें स्वदेश के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे।
झांसी और ललितपुर के पच्चीस स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के बारह सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। सभी ने स्वदेशी थीम पर अपने चित्रकला के हुनर का प्रदर्शन किया था। किसी ने कागज पर महात्मा गांधी का चरखा बनाया था, तो किसी ने देश के वीर जवानों की तस्वीर उकेरी थी। प्रत्येक स्कूल से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों के तीन - तीन चित्रों का चयन हुआ था। इन चित्रों की बुधवार को राजकीय संग्रहालय में प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी दोपहर बारह बजे से लेकर शाम चार बजे तक चलेगी। प्रदर्शनी में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उनके अभिभावकों के साथ आमंत्रित किया गया है। साथ ही इसमें जन सामान्य के लोग और अन्य स्कूलों के बच्चे भी बाल प्रतिभा को देख सकेंगे। प्रदर्शनी के दौरान विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
संग्रहालय के अवलोकन का मिलेगा मौका
चित्र प्रदर्शनी के दौरान शिक्षकों के साथ आने वाले स्कूली बच्चों को नि:शुल्क संग्रहालय के भ्रमण का भी मौका मिलेगा। राजकीय संग्रहालय की निदेशक आशा पांडेय ने बताया कि बच्चे देश के इतिहास और विरासत को भली भांति समझ सकें, इसके लिए ये व्यवस्था की गई है।