फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Got the gift of new Jhansi and Dhyanchand Nagar, Transport Nagar has not started

Jhansi News: नए झांसी और ध्यानचंद नगर की मिली सौगात, शुरू नहीं हुआ ट्रांसपोर्ट नगर

Wed, 18 Dec 2024 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Got the gift of new Jhansi and Dhyanchand Nagar, Transport Nagar has not started
इस साल जेडीए ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कन्वेंशन सेंटर का भी शुरू कराया निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इस साल महानगरवासियों को नए झांसी और मेजर ध्यानचंद नगर की सौगात मिली है। करारी, रुंदकरारी में नया शहर बसाने के लिए जहां जमीन खरीद तेजी से चल रही है। वहीं, हंसारी में मेजर ध्यानचंद नगर के लिए भूखंडों का ई-लॉटरी के जरिये आवंटन भी किया जा चुका है।हालांकि, इस साल भी ट्रांसपोर्ट नगर शुरू होने की उम्मीद अधूरी रह गई।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत रुंदकरारी, करारी में एक हजार एकड़ में जेडीए नया शहर बसा रहा है। इसके लिए करीब 400 एकड़ जमीन खरीदी जा चुकी है। अभी फेज-3 के लिए 284 कास्तकारों से 264.78 हेक्टेअर भूमि खरीदी जानी है। जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी होते ही जेडीए यहां पर भूखंड, फ्लैट से लेकर डुप्लैक्स तक बनवाएगा। कॉम्प्लेक्स से लेकर स्कूल भी यहां होगा। वहीं, प्राधिकरण की ओर से हंसारी में 26 एकड़ भूमि पर मेजर ध्यानचंद नगर विकसित किया जा रहा है। यहां पर पार्क के साथ-साथ नाला, सीवर, सड़क समेत सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी। नर्सरी स्कूल और नई पुलिस चौकी का भी निर्माण कराया जा रहा है। कुछ महीने पहले ही भूखंडों का ई-लॉटरी के जरिये आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा, जेडीए की ओर से पॉलिटेक्निक मैदान में 22 एकड़ भूमि पर इस साल दो हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर प्रदर्शनी, सम्मेलन आदि हो सकेंगे। इसके अलावा, युवाओं के लिए झांसी क्लब में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवाया जा रहा है। इसका काम भी 80 फीसदी पूरा हो चुका है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर गेम्स बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग और जिम्नास्टिक के अलग-अलग कोर्ट बन रहे हैं। यहां एक साथ 22 खेल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस साल भी करारी में 200 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर शुरू नहीं हो पाया है। जेडीए ने फेज-1 का निर्माण जरूर शुरू कर दिया। यहां 50 दुकानों का निर्माण भी कराया जा रहा है। बताया गया कि शहर के कुछ बड़े लोगों द्वारा जमीन न बेचने की वजह से ट्रांसपोर्ट नगर में पेच फंसा हुआ है।

ये कार्य भी कराए जा रहे
चौराहों का उच्चीकरण : यातायात को सुलभ बनाने के लिए जेडीए महानगर के चार मुख्य चौराहों का भी उच्चीकरण कर रहा है। इसमें चित्रा, जेल, कचहरी और अग्रसेन चौराहा शामिल है।
चार्जिंग स्टेशन की स्थापना : जेडीए ने अडानी टोटल एनर्जी लिमिटेड के साथ अनुबंध करके इलेक्टि्रक वाहनों के लिए अटल एकता पार्क में चार्जिंग स्टेशन बनवाया है। पहले चरण में जेडीए कार्यालय, बेतवा विहार कॉलोनी, पीतांबरा नगर, सारंध्रा नगर, वीरांगना नगर, हाथीखाना और झलकारी बाई कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स आदि स्थान पर भी स्टेशन बनाए जाएंगे।
अर्बन हाट का कायाकल्प : जेडीए की ओर से अर्बन हाट को अब नए रूप में विकसित किया जा रहा है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का स्थान बनेगा, बल्कि मनोरंजन आदि गतिविधियों का संगम भी देखने को मिलेगा।
विकास कार्य : जेडीए और नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड इंडिया के मध्य अनुबंध हुआ है। इसके तहत एनबीसीसी (इंडिया) द्वारा 15 एकड़ भूमि पर आवासीय, व्यावसायिक और मनोरंजन के लिए विकास कार्य किया जाएगा।



वर्जन..
इस साल झांसीवासियों को दो बड़ी आवासीय योजनाओं की सौगात मिली है। इसके अलावा, खेल, मनोरंजन, यातायात सुविधाएं बढ़ाने से लेकर विकास कार्य भी कराए गए हैं। आने वाले साल के लिए भी जेडीए कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed