{"_id":"6a8b5f9daaf6d2b5010d403d","slug":"gorakhpur-hyderabad-special-arrived-with-a-delay-of-seven-and-a-half-hours-jhansi-news-c-11-jhs1019-861211-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: साढ़े सात घंटे देरी से आई गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: साढ़े सात घंटे देरी से आई गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल
Mon, 24 Aug 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ट्रेनों की लेट-लतीफी में सुधार न होने से यात्री परेशान बने हुए हैं। रविवार स्पेशल ट्रेनें डेढ़ घंटे से लेकर साढ़े सात घंटे की देरी से चल रही है। वहीं नियमित ट्रेनों के हाल में खराब है। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से झांसी पहुंची तो वहीं गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन साढ़े सात घंटे देरी से आई।
गोरखपुर-मुंबई रूट की ज्यादातर गाड़ियों के घंटों देरी से चलने के कारण यात्री परेशान हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों से लेकर साप्ताहिक व नियमित गाड़ियां भी लेट चल रही हैं। झांसी से होकर निकलने वाली गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन साढ़े सात घंटे की देरी से चल रही है। वहीं बरौनी मेल, कुशीनगर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, मुंबई-कटिहार स्पेशल, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, एलटीटी-अहमदाबाद सुरफास्ट एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियां देरी से चल रही हैं। प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री मोबाइल फोन पर गाड़ियों की लोकेशन तलाशते रहे, तो वहीं पूछताछ कार्यालय से गाड़ियों की जानकारी मांगते रहे।
कौन-सी गाड़ी कितनी लेट
ट्रेनों के नाम
लेट
गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल (07076)
7:32घंटे
गोरखपुर-पनवेल (15066)
3:35घंटे
मुंबई-कटिहार (09189)
1:28घंटे
कुशीनगर एक्सप्रेस (22538)
1:09घंटे
राप्तीसागर एक्सप्रेस (12512)
0:47 मिनट