{"_id":"629663b7efc65d795662d7b1","slug":"good-news-construction-work-of-transport-nagar-will-start-this-month-jhansi-news-jhs2218979119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुश खबर: इसी माह शुरू होगा ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुश खबर: इसी माह शुरू होगा ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। करारी में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा नगर निगम की 76 एकड़ जमीन को 28 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। जेडीए द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर की डीपीआर को तैयार कराया जा रहा है। इसी माह में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
शहर में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं होने के कारण शहर वासियों को हर समय जाम से रूबरू होना पड़ता है। ट्रांसपोर्ट नगर के लिए करीब 20 सालों से कवायद की जा रही थी। लेकिन कभी जमीन का आकार छोटा तो कभी शहर से दूर होने के कारण सहमति नहीं बन सकी। ट्रांसपोर्ट नगर को बनाने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने पहल करते हुए ग्वालियर मार्ग स्थित करारी में नगर निगम की 76 एकड़ जमीन को चिह्नित कर ट्रांसपोर्ट नगर के साथ ही आवासीय कॉलोनी को विकसित करने की योजना को तैयार किया गया था। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था। शासन से हरी झंडी मिलते ही नगर निगम को 28 करोड़ रुपये अदा कर जमीन खरीद की गई है। जिसके तहत 25 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर व 51 एकड़ पर आवासीय कॉलोनी को विकसित किया जाएगा। डीपीआर बनाकर निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।
झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए नगर निगम से जमीन खरीद की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। डीपीआर को तैयार कराया जाएगा। डीपीआर बनते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।