{"_id":"626ad23f6d9de90df624c0a3","slug":"goli-hatya-jhansi-news-jhs2196249165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रक्सा थाने के अठोदना गांव में बुधवार देर-रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर आला कत्ल संग फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने क्रशर संचालक समेत उसके बेटे एवं चौकीदार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश में जुटी हुई है।
खोड़न गांव निवासी अमित यादव (17) पुत्र लक्ष्मण गांव में रहकर परिवार के साथ खेती-बाड़ी करता था। परिजनों का कहना है बुधवार रात करीब आठ बजे अमित अपने दोस्त नंदकिशोर के साथ घूमने गया था। यह लोग राजू यादव के क्रशर से करीब सौ मीटर दूरी पर दूसरे दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंच गए। शोर-शराबा सुनकर अमित का चचेरा भाई राहुल वहां पहुंच गया। दोनों में पारिवारिक विवाद के चलते रंजिश चल रही थी। राहुल ने शोर-शराबा करने से मना किया। अमित ने कहा कि वह अपनी जमीन पर खड़े हैं। वह टोकने वाला कौन होता है। इसी बात को लेकर दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। तैश में आकर राहुल ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से अमित पर फायर झोंक दिया। एक गोली सीधे अमित के गर्दन में जा धंसी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। घायल अवस्था में अमित अपने गांव की ओर भागा। वहां से करीब पांच सौ मीटर दूर जाकर वह सड़क के किनारे गिर पड़ा। गोली चलने की सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अमित को लेकर वह मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, गोलीकांड की सूचना पर एसएसपी शिवहरी मीना भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी उसके दोस्तों से पूछताछ की। रक्सा इंस्पेक्टर विमलेश कुमार के मुताबिक अमित के पिता लक्ष्मण की तहरीर पर आरोपी राहुल यादव, क्राशर संचालक उसके पिता राजू समेत चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
गले में फंसी रह गई गोली, सांस की नली फटने से गई जान
लाइसेंसी दो नाली बंदूक से चली गोली सीधे अमित के गर्दन में जा धंसी। गर्दन के आर-पार न होकर वह वहीं फंस गई। गोली से उसकी सांस की नली फट गई। कुछ देर वह घायल अवस्था में पड़ा रहा लेकिन, सांस की नली फट जाने से वह जिंदा नहीं बच सका। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।