फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girls trapped in love trap on Instagram and then taken away

Jhansi News: इंस्टाग्राम पर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया और फिर लेकर हो गए रफूचक्कर

Thu, 06 Jul 2023 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girls trapped in love trap on Instagram and then taken away
- पुलिस बोली, लड़कियों को बेचने की फिराक में थे आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

बरुआसागर। इंस्टाग्राम की मदद से नाबालिग लड़कियों से दोस्ती करके उन्हें अपने जाल में फंसाने और फिर लेकर रफूचक्कर होने वाले दो युवकों को पुलिस ने पुणे के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किशोरियों को भी बरामद किया गया है। आरोपी लड़कियों को बेचने की फिराक में थे।

थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बरुआसागर थानाक्षेत्र की एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसके साथ ही समीपवर्ती मध्यप्रदेश के थाने में भी एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जांच में पाया गया कि शिवपुरी जिले के थाना दिनारा निवासी दो युवक कार्तिक रजक एवं सनी ने इंस्टाग्राम के जरिये पहले लड़कियों से दोस्ती करके रंगीन दुनिया के सपने दिखाए। फिर प्रेम जाल में फंसा लिया और झांसी बुलाकर फर्जी शादी रचाकर अपने साथ लेकर चले गए। मामले की सुरागकशी के लिए प्रशिक्षु आईपीएस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों को ट्रेस कराया तो उनकी लोकेशन पुणे में मिली। इसके बाद उपनिरीक्षक चंदन सरोज, सिपाही लाल तिवारी, महिला कांस्टेबल कंचन को पूना भेजा गया। जहां रेलवे स्टेशन पुणे से आरोपियों को दबोच लिया गया और लड़कियों को बरामद कर लिया। प्रशिक्षु आईपीएस ने बताया कि आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहे थे और लड़कियों को बेचने की फिराक में थे। वह अपने मंसूबे में कामयाब होते इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed