फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   girls joining online school classes gets objectionable videos in their phone

झांसी: ऑनलाइन क्लासेज से बढ़ी छात्राओं की परेशानी, मोबाइल नंबर पर आ रहे अश्लील वीडियो

Wed, 09 Dec 2020 09:28 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 09 Dec 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
girls joining online school classes gets objectionable videos in their phone
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई कई छात्राओं के लिए पीड़ा बनकर सामने आई है। झांसी के दो स्कूलों की छात्राओं के मोबाइल नंबरों पर अश्लील वीडियो आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।मोबाइल में वीडियो पहुंचने के बाद छात्राओं के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी पाकर परिजन भी घबरा उठे। परिजन पीड़ा लेकर साइबर सेल भी पहुंचे, लेकिन लिखित शिकायत दिए बिना ही वापस लौट आए। कोरोना काल के बीच स्कूल व कॉलेजों बंद के बीच छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लासेज शुरू की गई थीं। इसके लिए बाकायदा व्हॉट्सएप ग्रुप भी बनाए गए। इनमें छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर जोड़े गए थे। कई ग्रुप में अभिभावकों के नंबर भी थे। 

विज्ञापन


बताया गया कि कुछ छात्राओं के मोबाइल नंबर पर किसी ने हरकत करते हुए अश्लील वीडियो भेज दिए। वीडियो देखकर छात्राएं घबरा गईं। अभिभावकों की पीड़ा भी बढ़ गई। किसी तरह दो छात्राओं के अभिभावक शिकायत लेकर साइबर सेल थाना पहुंचे। यहां अभिभावकों ने अपनी पीड़ा भी सुनाई, लेकिन लिखित शिकायत देने में हिचकते रहे। पूरा मामला बताकर अभिभावक बैरंग लौट गए। वीडियो का यह मामला सुर्खियों में है।
विज्ञापन


बाहरी युवकों को नंबर बांटने का अंदेशा
पता चला है कि जिन छात्राओं के मोबाइल नंबर पर अश्लील वीडियो भेजे गए हैं। वह बाहरी नंबर हैं। ऐसे में शक है कि ग्रुप से जुड़े किसी छात्र ने ही नंबर बाहरी लोगों को बांट दिए। ऐसे युवकों ने बिना डरे छात्राओं के नंबरों पर वीडियो भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि किसी भी छात्रा के मोबाइल पर गलत वीडियो भेजी गई हैं तो अभिभावक मुझसे मिलकर कार्रवाई करा सकते हैं। इसमें डरने की कोई बात नहीं है। उनका नाम व पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। - विवेक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed