फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girls Handball: Ayodhya defeated Jhansi by 13-2 goals

बालिका हैंडबाल : अयोध्या ने झांसी को 13-2 गोल से हराया

Sun, 16 Feb 2025 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Girls Handball: Ayodhya defeated Jhansi by 13-2 goals

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय ओपन सीनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ मैच खेले गए। इनमें वाराणसी, बस्ती, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, अयोध्या मंडल की टीमें विजयी रही, दो मैच वॉक ओवर हुए।



पहला मैच गोरखपुर और वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने दनादन गोल दागते हुए गोरखपुर मंडल को 17-8 गोल से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में लखनऊ मंडल के खिलाफ 10-4 गोल से बस्ती मंडल जीता। तीसरा मैच प्रयागराज मंडल बनाम अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। इसमें अलीगढ़ मंडल ने 10-7 गोल से प्रयागराज को हराया। चौथा मुकाबला अलीगढ़ मंडल बनाम कानपुर मंडल के बीच वॉकओवर हुआ। पांचवा मुकाबला लखनऊ और मुजफ्फरनगर मंडल के बीच खेला गया। इसमें मुजफ्फरनगर मंडल 10-7 गोल से विजयी रही।
विज्ञापन




छठवां मैच अयोध्या मंडल और झांसी मंडल के बीच खेला गया। इस मैच में अयोध्या मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13-2 गोल से झांसी को शिकस्त दे दिया। सातवें मैच में बस्ती के खिलाफ 11-9 गोल के स्कोर से वाराणसी विजयी हुई। आठवां मैच कानपुर और झांसी के मध्य वॉकओवर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कल्पना यादव, विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार गौतम, इब्राहिम खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, सुनील कुमार, विकास उपाध्याय, सचिन शर्मा, परमेंद्र सिंह, मोहित यादव, वैशाली, मोनिका सिंह आदि उपस्थित रहे। रविवार को शाम चार बजे से प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और इसके बाद पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed