फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl student consumed poison after meeting her mother, died

Jhansi News: मां से मिलकर लौटने के बाद छात्रा ने जहर खाया, मौत

Tue, 18 Jul 2023 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Girl student consumed poison after meeting her mother, died
झांसी। टोड़ी फतेहपुर के बिजौरा गांव की रहने वाली छात्रा ने महोबा में अपने रिश्तेदार के घर में जहर खा लिया। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में परिवार वाले भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बिजौरा निवासी पंकज के मुताबिक उसकी बहन वर्षा पाल (19) बारहवीं की छात्रा थी। पिता बलराम की करीब ढाई वर्ष पहले दुर्घटना में मौत हो चुकी। वर्षा महोबा में एक रिश्तेदार के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। मेकअप की दुकान पर वह काम भी सीखती थी। हरपालपुर में उसकी मां रहती थी। शनिवार को मां से मिलकर महोबा लौटी थी। उसी दिन शाम को उसने जहर खा लिया। जहर खाने से वह अचेत हो गई। रिश्तेदार अचेत हाल में उसे लेकर झांसी पहुंचे। यहां मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। दो दिन से उसकी हालात नाजुक बनी हुई थी। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। भाई पंकज का कहना है कि उसके जहर खाने की वजह साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed