फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ghose will come to Gaush Kha Park 'Good Day'

गुलाम गौस खां पार्क के आएंगे ‘अच्छे दिन’

Sun, 28 May 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 28 May 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ghose will come to Gaush Kha Park 'Good Day'
पार्क - फोटो : demo
महापौर किरन वर्मा ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि गुलाम गौस खां पार्क  की बाउंड्रीवाल का टेंडर कराया जाए, ताकि निर्माण जल्द हो। उन्होंने जवाहर चौक में डामर रोड डालने के लिए ठेकेदार को बुधवार तक की मोहलत दी। इसके बाद भी यदि कार्य शुरू नहीं हुआ तो सिक्योरिटी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन

दतिया गेट बाहर खंती थी, लेकिन वहां कचरा डालना बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां महारानी लक्ष्मीबाई के समय तोपची रहे ‘गुलाम गौस खां’ के नाम पर पार्क बनाने का निर्णय लिया गया। पांच साल पहले 03 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से पार्क  का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन पार्क की जमीन को अपनी बताते हुए कुछ लोगों ने इस पर रोक लगवा दी और तब से यह पार्क अधर में लटका हुआ था। कोर्ट से नगर निगम के पक्ष में फैसला होने के बाद इसे फिर बनाने का निर्णय लिया गया।  शनिवार को महापौर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि पार्क निर्माण पर ध्यान दिया जाए। फिर से टेंडर कराया जाए।
विज्ञापन

 जवाहर चौक (मानिक चौक) में डामर की सड़क डालने का टेंडर छह महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी अब तक कार्य शुरू नहीं होने पर महापौर ने ठेकेदार को बुधवार तक की मोहलत दी। साथ ही कहा कि यदि इसके बाद भी काम शुरू नहीं होता है तो ठेकेदार की सिक्योरिटी जब्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि करगुवांजी में पिछले दिनों बनाई गई सड़क में गड्ढे होने की शिकायत आ रही है। सड़क की टीएसी जांच कराई जाए। इसी तरह वार्ड नंबर 35 नंदू कालोनी में सीसी सड़क डाले हुए तीन महीने भी पूरे नहीं हुए और सड़क उखड़ने की शिकायत आने पर उन्होंने ठेकेदार का भुगतान रोक दिया और सड़क की जांच कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता ए के शर्मा, अवर अभियंता एमके जैन, एमए त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed