फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ghar me aakeli balika ne lagai fansi

घर में अकेली बालिका ने लगाई फांसी

Sun, 04 Apr 2021 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
ghar me aakeli balika ne lagai fansi
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : ???? ????
घर में अकेली बालिका ने लगाई फांसी
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बालिका ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। फंदे पर लटका देखकर घबराए परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। यहां मृत घोषित होने के बाद शव ले जानेे लगे। मामला संदिग्ध देखकर कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

प्रेमनगर के नराईपुरा मोहल्ला निवासी जितेंद्र उपाध्याय की बड़ी पुत्री खुशी उपाध्याय (15) ने शुक्रवार देर रात कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। उसी समय कमरे में पहुंची छोटी बहन ने देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन चुपचाप शव को लेकर घर जाने लगे। यह देखकर कर्मचारियों ने शव देने से मना किया। शक होने पर कर्मचारियों ने सूचना देकर प्रेमनगर पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली, लेकिन परिजन कुछ नहीं बता सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed