फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   General tickets will be available in Intercity from December 23

इंटरसिटी में 23 दिसंबर से मिलने लगेगा जनरल टिकट

Tue, 14 Dec 2021 08:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
General tickets will be available in Intercity from December 23
झांसी। झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में 23 दिसंबर से मुसाफिर जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। इसी तरह झांसी प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में यह सुविधा 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। कोरोना के चलते अभी तक दोनों ट्रेनों में सिर्फ आरक्षित टिकट के यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही थी।
विज्ञापन

कानपुर ट्रैक पर नंदखास- मोंठ- एरच रोड- पिरौना स्टेशन के बीच दूसरी लाइन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते झांसी से प्रतिदिन सुबह 6.15 बजे चलने वाली 11109 झांसी लखनऊ इंटरसिटी का संचालन 12 से 22 दिसंबर तक बंद चल रहा है। इस ट्रेन के 23 दिसंबर से चलने पर यात्रियों को जनरल टिकट पर सफर करने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह 14111/14112 झांसी प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में जनरल टिकट पर सफर करने की सुविधा 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन झांसी से सुबह 7.40 बजे चलकर प्रयागराज शाम 6.30 बजे पहुंचती है। अभी यह सुविधा 22163/22164 खजुराहो भोपाल महामाना एक्सप्रेस व 12197/12198 ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी में मिल रही है। इसके अलावा झांसी मानिकपुर, झांसी बांदा, झांसी कानपुर, झांसी ललितपुर व ललितपुर बीना के बीच संचालित मेमू ट्रेन में जनरल टिकट लेकर सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed